भीलवाड़ा में विश्व कला दिवस पर राज्य स्तरीय कला प्रदर्शनी का भव्य आगाज

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
शहर के ग्रामीण हाट स्थित कला दीर्घा में विश्व कला दिवस पर पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन आकृति कला संस्थान, जवाहर फाउंडेशन और रमा कत्थक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
प्रदर्शनी में प्रदेशभर के 60 कलाकारों की 120 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें पेंटिंग, ड्राइंग, फोटोग्राफी और ग्राफिक्स का आकर्षक समावेश है।
इस मौके पर अशोक कुमार कोठारी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने उद्घाटन कर कलाकारों की सराहना की। साथ ही ‘तिरंगे के तीन रंग’ थीम पर निःशुल्क कार्यशाला भी शुरू की गई है।
19 अप्रैल तक चलने वाली यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।